आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस बार जन्माष्टमी पर गोवर्धन नाथजी की हवेली बड़ा श्रीजी मंदिर में गुरुवार के दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव होगा। इस बार मंदिर में नंद (कान्हा) उत्सव शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है। बड़ा मंदिर के मुखिया श्रीमान मोहित भारद्वाज द्वारा यह बताया गया की कि सुबह 8 से 8:30 बजे तक भगवान् श्री गोवर्धन नाथजी के पंचामृत दर्शन, इसके बाद ठीक 11 बजे शृंगार दर्शन, उसके बाद 12 बजे राजभोग आरती दर्शन, रात को 11 बजे जागरण दर्शन, इसके साथ ही रात 12 बजे ही प्रभु जन्म और गिरिराज जी के पंचामृत दर्शन तथा रात 1 बजे महा भोग आरती के दर्शन होने के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने अगले दिन 8 सितंबर को कान्हा महोत्सव में सुबह 9 बजे से पालना झूले के दर्शन होने की सूचना दी है।
Read also: क्या आप जानते हैं? भगवान कृष्ण के जन्म की अनसुनी कहानी, अद्भुत तथ्य और रहस्यमय तिथियाँ!
नन्द गोपाल के जन्म उस्तव को हर बार की तरह ही इस बार भी बड़े धूम-धाम से मनाया जायेगा। चूँकि इस बार कई लोग भर्मित हो रहे है की आखिर जन्माष्टमी का महोत्स्व 6 सितम्बर को होगा या 7 सितम्बर को तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की 7 सितम्बर को ही सभी कार्यकर्म होंगे।